असम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे में सात नए कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया. इस मौके पर दीफू में आयोजित रैली के दौरान उन्होंने कहा कि जब भी यहां पर आने का मौका मिला आप लोगों का अपार स्नेह और प्यार मिला. इसके साथ ही राज्य सरकार ने पीएम मोदी के इस दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर नजर दौड़ाएं तो गुरुवार सुबह 11 बजे वो आंगलोंग जिले के दीफू में शांति
असम : कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिग्नेश को गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि असम में किसी केस के सिलसिले में जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार किया गया है. जिग्नेश मेवाणी को पुलिस पहले अहमदाबाद लेकर गई है. वहां से असम ले जाया जा रहा है. जिग्नेश गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक प
मणिपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर की इस ऐतिहासिक भूमि ने कल इतिहास रच दिया। पहले दौर के चुनाव के बाद लोगों ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास जारी रहेगा। मणिपुर उन लोगों को मौका नहीं दे रहे हैं जिन्होंने मणिपुर को सालों तक अस्थिर रखा। कांग्रेस ने मणिपुर के विकास नहीं किया, बल्क
मणिपुर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मणिपुर गई हुई थी. इस दौरान उन्होंने महिला कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि शुक्रवार को स्मृति ईरानी बीजेपी का चुनाव प्रचार करने के लिये मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने यहां कि जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मणिपुर ने पिछले 5 साल में बड़ा परिव
असम : असम में किसी भी मंदिर के पांच किलोमीटर दायरे में गौमांस की खरीद अथवा बिक्री नहीं की जा सकेगी। असम विधानसभा में शुक्रवार को पशु संरक्षण विधेयक 2021 पारित कर दिया गया है। इस विधेयक में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का भी प्रावधान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित करने के लिए असम मवेशी
असम : असम में नवगठित विद्रोही संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के कुल 46 सदस्यों ने दो दिनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठन के 32 विद्रोहियों ने रविवार को हथियार डाल दिए और शनिवार को संगठन के 14 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया था। बता दें कि एक महीने से भी कम समय में एनएलएफबी उग्रवादि
असम : असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को मिज़ोरम पुलिस के द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर पर दर्ज बयान दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कांग्रेस पार्टी रोज़ एक एफआईआर दर्ज़ करा देती है। एक और FIR दर्ज़ हो गई है। इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। अगर मिज़ोरम सरकार मुझे कोई नोटिस जारी करती है तो मैं किसी भी
नई दिल्ली : मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के 4 वरिष्ठ अधिकारियों और 2 अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। मिजोरम पुलिस के द्वारा आपराधिक मामला कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में दर्ज किया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन
असम: नागरिक संशोधन विधेयक 2016 को लेकर असम की सर्वानंद सोनोवाल सरकार को धमकी दी हैं। राज्य की सोनोवाल सराकर में मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद में पारित करती हैं, तो हम असम सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के कई राज्य नागरिक संशोधन विधेयक 2016 का विरोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में असम सरकार के मंत्री अतुल वोरा
असम : असम में भारतीय नागरिकों की पहचान (एनआरसी) का मुद्दा बना हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने विवादि बयान दिया है। जो विपक्ष के लिए के मुद्दा बन गया है। एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि असम में एनआरसी की आखिरी लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने वाले वहां के लोगों को वोटर का अधिकार नहीं होगा साथ ही उन्हें वापस उनके देश भी भेज दिया जाएगा। यह बयान उन्होंने सेमि
असम : असम में उठे एनआरसी विवाद की आग पूरे देशभर में फैल गई है। लेकिन मोदी सरकार के मंत्री और नेता इस मुद्दे पर अडिग हैं और इसी दौरान राज्यसभा सदस्य ओपी माथुर ने कहा है कि इसको पूरे देश में लागू कराएंगे। साथ ही देश को बचाएंगे। राज्यसभा सदस्य ओपी माथुर ने कहा कि हम 2019 में जीतेंगे, एनआरसी को अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत असम में लागू करने के बाद हम इसे पूरे देश में लागू करेंगे। देश को 'धर्
नई दिल्ली : केंद्रीय सरकार के रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ असम पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इस पर मंत्री राजेन गोहेन ने बचाव में कहा कि हर बार जब मैं चुनाव लड़ने जाता हूं तो यह साजिश मेरे खिलाफ रची जाती है। ऐसा पिछले चुनाव के दौरान भी हुआ था। 2011, 2016 और अब जब मैं चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। यह साजिश मेरे खिलाफ रची गई है। इस मामले की जांच जारी है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जा
गुवाहाटी: राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का बहु-प्रतिक्षित दूसरा एवं आखिरी मसौदा 2.9 करोड़ नामों के साथ आज जारी कर दिया गया है। एनआरसी में शामिल होने के लिए असम में 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन दिया था। भारतीय महापंजीयक शैलेश ने कहा कि इस ऐतिहासिक दस्तावेज में 40.07 लाख आवेदकों को जगह नहीं मिली है। यह ‘ऐतिहासिक दस्तावेज’ असम का निवासी होने का प्रमाण पत्र होगा। एनआरसी का पहला मसौदा 31 दिसंबर और एक
गुवाहाटी: असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के दूसरे एवं अंतिम मसौदा आज कड़ी सुरक्षा के बीच जारी किया जएगा। एनआरसी के राज्य समन्वयक प्रतीक हाजेला ने बताया कि मसौदे को ऑनलाइन और समूचे राज्य के सभी एनआरसी सेवा केन्द्रों (एनएसके) में सुबह 10 बजे प्रकाशित कर दिया जाएगा (पहले दोपहर तक जारी करने की बात थी)। उन्होंने बताया कि एनआरसी में उन सभी भारतीय नागरिकों के नाम, पते और फोटोग्राफ होंगे जो 2
नई दिल्ली : पूर्वोत्तर के राज्य में बाढ़ कहर जारी है। बाढ़ के प्रकोप से पूर्वोत्तर में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित असम में 20 लोगों की मौत हुई। हालांकि पूर्वोत्तर में असम को छोड़कर बाढ़ की स्थिति में आज सुधार हुआ। असम में छह और लोगों की मौत के साथ पूर्वोत्तर में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकर
हैदराबाद : हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने मुस्लिम लीग पर उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर भारतीय मुस्लिम लीग ने बड़ा बयान दिया है। मुस्लिम लीग के नेता डा. एमके मुनीर ने कहा है कि भारतीय मुस्लिम लीग ने रोहित की मां से अगर कोई वादा किया है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ तो भारतीय मुस्लिम ली
नई दिल्ली: तिनसुकिया और गुवाहाटी में उल्फा (एस) उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें शुक्रवार देर रात हुए हमले में बोर्डूम्सा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस इंस्पेक्टर भास्कर कलिता शहीद हो गए, जबकि सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों को इस मुठभेड़ में मार गिराया है। इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) पल्लव भट्टाचार्य ने बताया कि बोर्डूम्सा के पास एक घर में उल्फा (आई) क
नई दिल्ली: असम के गोलपाड़ा शहर के पास काले रंग का झंडे पर आईएस-एनई लिखने के बाद इलाके में दहशत है। झंडे को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर एक पुलिस पोस्ट के पास पेड़ पर ये झंडे मिले हैं। पुलिस का ये भी कहना है कि जो झंडे मिले हैं वो आईएस के झंडे से मेल नहीं खा रहे हैं। लेकिन पूरे मामले की गहराई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एक प्रत्यक्षद
असम : असम के तेजपुर के सांसद राम प्रसाद शर्मा ने लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेपिस्ट को सरेआम गोली मार देना ही अब एकमात्र उपाय बचा है। बीते दिनों 5 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप पर बोलते हुए सांसद ने गुस्से में यह बात कही। सांसद ने आगे कहा कि इन दरिंदों में तभी खौफ पैदा होगा जह इन्हें सरेआम फांसी पर लटका दिया जाए या जनता के बीच खड़ा कर इन्हें गोली मार दी
नई दिल्ली : राज्यसभा चुनावों की जीत से उत्साहित असम पहुंचे बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर-पूर्व में इस बार 25 में से 21 सीटों पर बीजेपी जीतेगी। पार्टी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती की सबसे बड़ी वजह कार्यकर्ता हैं। हाल ही में त्रिपुरा नागालैंड और मेघालय में हुए चुनाव के बाद बीजेपी और गठबंधन की सरकारें बनी हैं। बीजेपी अध्यक्ष उत्तर-पूर्व में पार
नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज असम के दौरे पर जा रहे हैं जहां वे पार्टी सांगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रदेश के सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे । भाजपा कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष 24 मार्च को गुवाहाटी स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गुवाहाटी में ही प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में असम के भाजपा सा
गुवाहाटी : असम में आरएसएस नेता के बयान को लेकर हिंसा भड़क गई है, इस हिंसा के बाद पुलिस फायरिंग में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दरअसल असम के डीमा हसाओ जिले में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई जिसके बाद यहां पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए गोली चलाई, जिसमे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह प्रदर्शन डीमा हसाओ जिले के ग्रेटर नागालैंड में सम्मिलित करने की खबर के बाद हुई थी। यहां इससे पहले
असम : असम के कोकराझार रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक मंदिर के 56 वर्षीय पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। काले कपड़े पहने चारों लोगों ने कोकराझार डेली बाजार शनि मंदिर परिसर में पुजारी निखिल देबनाथ की हत्या कर दी, और मंदिर परिसर के पास स्थित उनके घर से 2.30 लाख रुपये का सोना और दो सोने की चेन लूट कर ले गए। जिसके चलते सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल में चल रही फेरबदल की चर्चा के बीच सरकार 10 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी कर सकती है। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मेघालय, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और सिक्किम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की जा सकती है। इनमें से अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मेघालय, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु के राजभवन अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रहे ह
असम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 1 अगस्त को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का मुआएना करने असम गए हुए हैं। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि मोदी का यह दौरा हर साल बाढ़ की मार झेलने वाले असम की स्थाई समस्या का हल खोजने के लिए है। सोनोवाल ने बताया कि मोदी इस मुद्दे पर दो टुकड़ों में बातचीत करेंगे और शाम को दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 8
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे। पीएम मोदी यहां राज्य में बाढ की स्थिति और बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री के गुवाहाटी हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मोदी तयशुदा कार्यक्रम के तहत यहां असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ काले
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक अगस्त को राज्य का दौरा करेंगे जहां सैलाब से 79 लोगों की मौत हुई है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का पानी घुस गया जबकि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन हुआ। पश्चिम बंगाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। वहीं गुजरात में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और इससे हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तीन केंद्रीय मं
असम : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया! उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते है कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को पूरा करने के लिए असम की मीरा बौर ठाकुर ने इस दिशा में अहम पहल की है जी हाँ समाज सेविका मीरा बोर ठाकुर संस्था (आइना) ने “
असम : असम में आई बाढ़ से करीब 12 लाख लोग प्रभावित हैं। इस बाढ़ ने लगभग 24 जिले के लोगों के जनजीवन पर प्रभाव डाला है। इस प्राकृतिक आपदा से अब तक लगभग 59 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बाढ़ के हालात में मामूली सुधार है। अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आधा डूब चुका है और 70 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के 24 जिल
असम : भारी बारिश के चलते असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। अब तक इसकी चपेट में 24 जिलों के 17 लाख लोग आ गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक बाढ़ में कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है। एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 17,18,135 लोग बाढ़ की जद में आ गए हैं। असम म
असम : असम में बाढ़ की स्थिति आज और भी खराब हो गई, यहां 24 जिलों में करीब 17.2 लाख लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की रिपोर्ट है। इस भयंकर बाढ़ ने अब तक 44 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ से राज्य के माजुली, धेमाजी, सिवसागर, गोलाघाट और नगांव जिलों पर बुरा असर पड़ा है। इसबीच असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एए
नई दिल्ली : असम में बाढ़ से हालात और खराब होने के साथ ही सात और लोगों की मौत हो गई, जबकि बिहार में बिजली गिरने से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हर साल आपदा झेलने वाले असम के 20 जिलों में 12.55 लाख लोग प्रभावित हुए। राज्य में अधिकतर नदियां खतरे के स्तर से उपर बह रही है। अरूणाचल प्रदेश के साथ असम को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 415 पर कई जगहों में जमीनी संपर्क टूट गया। बिहार के आपदा प्रबंधन वि
असम : असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, बाढ़ से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 जिलों के 4 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार ने 128 राहत शिविर बनाए हैं। मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनेवाल ने स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ से बचाव के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 128 राहत शिविर बनाए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद स
असम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 33वीं बार मन की बात से देशवासियों को संबोधित किया ! देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए अपने विचार साझा किए। मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर होता है। इसी बीच असम प्रदेश में समाज सेविका मीरा बोर ठाकुर संस्था (आइना) ने सब का साथ सब विकास के तहत पीएम मोद
तेजपुर : मंगलवार को असम के तेजपुर से लापता इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) के फाइटर जेट सुखोई-30एमकेआई के टुकड़े भारत-चीन सीमा के पास मिले हैं। हालांकि अभी तक इसमें सवार पायलट्स का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल इस पर और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। सुखोई विमान ने असम के तेजपुर बेस कैंप से उड़ान भरा था. विमान में दो पायलट सवार थे. हालांकि अब तक पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. आध
असम : मोदी सरकार को 3 साल पूरे हो चुके है और इस मौके पर पीएम मोदी ने असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन कर देश की जनता समर्पित कर दिया है। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरूणाचल प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बना है। ये पुल ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित धोला को उत्तरी तट पर स्थित सादिया से जोड़ेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकारी, असम के सीएम सर्
तेजपुरः भारतीय वायु सेना का सुखोई -30 लडाकू विमान आज असम में तेजपुर के निकट लापता हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान से कोई संपर्क नहीं हो रहा है. विमान का रडार काम नहीं कर रहा है और ना ही रेडियो के जरिए इससे संपर्क हो पा रहा है. वायुसेना के सूत्रों के अनुसार विमान ने तेजपुर के वायुसेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उडान भरी थी। हवाई अड्डे से करीब 60 किलोमीटर उत्तर दिशा में जब यह विमान था
असम : हमारे देश में लोगों को ताजा खाने की आदत है। हमारे देश में अभी तक ताजा सब्जियों व फलों को खरीदने का चलन है। आदत तो अच्छी है, पर इसके साथ कई बुरी आदतों को भी जन्म दे रही है। जानकारी के लिए आप को बता दू की भारतीय मान्यताओं में खाद्य पदार्थ या अनाज को देवी लक्ष्मी कहा गया है। मान्यता है कि अनाज या खाना फेंकना नहीं चाहिए। भारतीय समाज में इस चीज की समझ है कि लोग खाना थाली में न छोड़ने की नस
असम : भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में यात्री वाहनों के मामले में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है। आज जब पुरे भारत वर्ष में वाहनों की संख्या बहुत तेजी के साथ बड़ रही है वही आये दिन मार्ग दुर्घटना तेज रफ़्तार से बढ़ती जा रही है.! सुबह काम पर गया युवक शाम को अपने घर लौटेगा की नहीं ईस की अब कोई गारंटी नहीं है अभी कुछ दिन पहले मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य और मंत्री गोपी नाथ मुंडे की सड़क दुर्घटना मे
आंध्रप्रदेश : आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में भारी बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण सात लोगों की मौत और दो के लापता होने की खबर है। मगंलवार से लगातार भारी बारीश होने से जिले की हालत बद से बदतर हो गई हैं । जलभाराव होने के कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं । वहीं तेलंगाना रंगारेड्डी और हैदराबाद के सभी शिक्षण संस्थानों मे
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आज आदेश जारी किया कि अगले साल जून तक बांग्लादेश से सटी असम की सीमा पूरी तरह सील कर दी जाए। यह आदेश जारी कर मोदी सरकार ने असम में भाजपा के सत्ता में आने के महज एक हफ्ते के भीतर पार्टी का एक बड़ा चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर पड़ोसी देश से अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए बांग्लादेश से लगी असम की सीमा सील की जाएगी
असम : असम में सोमवार को बंपर वोटिंग के बीच चुनाव आयोग के आदेश पर मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गोगोई ने चुनाव के दौरान जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन कर संवाददाता सम्मेलन किया. ऐसे में उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि गोगोई ने सोमवार
नई दिल्ली : असम के जिनसुकिया जिले में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग से हाई वोल्टेज तार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बुधवार रात हुई हत्या की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. बुधवार को तीन स्थानीय युवकों ने आपसी लड़ाई में एक ही परिवार के दो लोगों को बेरहमी से मार डाला था. हत्या के आरोपी तीनों आरोपि
गुवाहाटी : नरेंद्र मोदी ने असम के राहा में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां आ रहे हैं उन्हें अपने बेटे-बेटियों की परवाह है उन्हें असम के बेटे बेटियों की परवाह नहीं हैं। मोदी ने कहा कि मुझे असम के बेटे बेटियों की परवाह है मैं उनके विकास के लिए काम करना चाहता हूं। मोदी ने कहा कि असम की पवित्र धरती को नमन करता हूं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले
गुवाहाटी : असम चुनाव के उत्तरी तट और बराक घाटी क्षेत्र यानी ऊपरी असम के 65 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मतदान सोमवार को होगा। चुनावी अखाड़े में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई सहित कुल 539 उम्मीदवार डटे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस का गठबंधन युनाइटेड पीपुल्स पार्टी (यूपीपी) से है, जिसकी बोडोलैंड
इंदौर, कांग्रेस ने लगाया संघ कार्यालय जाकर तिरंगा। संघ ने किया कांग्रेसजनों का स्वागत। सभी ने मिलकर गाया राष्ट्रगान। संघ ने कहा कांग्रेस चाहे तो रोज संघ कार्यालय आकर लगा सकती हे तिरंगा। संघ को नही थीआपत्तिअंत में संघ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ चाय नाश्ता कराया और वंदे मातरम् राष्ट्रगीत गाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर और भोपाल में आरएसएस के दफ्तरों पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। इंदौर में